फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दलीप बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास के अध्यक्ष

Mon, 13 Mar 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में चुनाव के बाद वरिष्ठ जन कल्याण न्यास के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण जन न्यास के अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दलीप सिंह खेतवाल को संगठन का अध्यक्ष, बाला दत्त तिवारी को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में हुए अधिवेशन के मुख्य अतिथि पहरू पत्रिका के संपादक हयात सिंह रावत ने जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई। कहा कि जंगली जानवरों का आतंक पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। इससे निजात दिलाने के लिए शासन के सामने निर्णायक पहल करनी होगी। वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा, गंगा सिंह पांगती, एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, वंशीधर जोशी, संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा, इंद्र सिंह परिहार ने विचार रखे।
रणजीत सिंह बोरा को संगठन का संरक्षक, इंद्र सिंह परिहार को न्यास का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीमा वर्मा को महिला उपाध्यक्ष, नवीन लाल साह को उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह दशौनी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नैन सिंह रावत को सह सचिव, दिगंबर सिंह परिहार को कोषाध्यक्ष, भवानी राम आगर को संप्रेक्षक, हरीश सोनी को संगठन मंत्री, लक्ष्मण सिंह रौतेला को सह संगठन मंत्री, गोपाल राम, गोपाल सिंह गढ़िया को सलाहकार चुना गया। 11 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें