फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भोटिया पड़ाव की जमीन हस्तांतरित करने की मांग

Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जोहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति ने सांसद अजय टम्टा से बागेश्वर के भोटिया पड़ाव की जमीन को समिति को हस्तांतरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष पूजा जंगपांगी, संरक्षक गंगा सिंह पांगती, सचिव मनोह मर्तोलिया, लक्ष्मी धर्मशक्तू, श्रीराम सिंह राणा, द्रौपदी रावत, कमला मर्तोलिया, कविता रावत आदि ने सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भोटिया पड़ाव में दशकों से धारचूला, मुनस्यारी, चमोली आदि इलाकों के व्यापारी अपने उत्पादों की दुकानें लगाते आए हैं। उत्तरायणी के मेले में भी हर वर्ष व्यापारी दुकानें लगाते हैं। भोटिया पड़ाव की जमीन हस्तांतरित नहीं होने के कारण उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भोटिया पड़ाव की जमीन हस्तांतरित करने की मांग कई मंचों पर उठा दी है। अब तक इस पर सरकार और प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया है। भोटिया पड़ाव की जमीन तत्काल समिति को हस्तांतरित की जाए ताकि सीमांत के इलाकों में रहने वाले व्यापारी बगैर रोकटोक के व्यापारिक गतिविधियों का संचालन कर सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें