फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में वैकल्पिक ओटी बनाने की मांग तेज

Fri, 09 Jun 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में सुधारीकरण के काम के दौरान भी ऑपरेशन की सुविधा मुहैया कराने की मांग तेज हो गई है। नगर व्यापार मंडल ने एडीएम को ज्ञापन देकर ओटी की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एडीएम सीएस इमलाल को ज्ञापन देकर बताया कि जिला अस्पताल में सुधारीकरण और नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। इस दौरान ओटी को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थियेटर बंद होने से दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशन के लिए लोग जिले से बाहर जाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुधारीकरण से पूर्व वैकल्पिक ओटी की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। व्यापारियों ने तीन दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने कहा कि ट्रामा सेंटर में वैकल्पिक ओटी की व्यवस्था की गई है। एक महीने के भीतर हाईटेक ओटी बनकर तैयार हो जाएगा। वहां उपाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, सचिव पुष्कर सिंह किरमालिया, सह सचिव राहुल साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें