फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गल्ला विक्रेताओं के लाभांश के साथ मानदेय दें

Thu, 20 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लाभांश के साथ मानदेय देने की मांग तेज कर दी है। विक्रेताओं ने पिछले साल के तीन महीनों का लाभांश अब तक नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर एक मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गणेश सिंह रावत ने कहा कि पिछले साल अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर का लाभांश अब तक नहीं दिया गया है। गल्ला विक्रेताओं ने अन्य राज्यों की तर्ज पर लाभांश के साथ-साथ मानदेय या कमीशन देने, प्रत्येक गोदाम में पांच क्विंटल भार क्षमता का इलेक्ट्रॉनिक तराजू या कांटा लगाने और सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को स्टेशनरी खर्च और दुकान का किराया देने की मांग की। विक्रेताओं का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। अगर महीने के अंत तक उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो अगले महीने प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। बैठक का संचालन सचिव अशोक सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर नवीन चंद्र आर्य, पुष्कर सिंह, संतोष कांडपाल, मीरा देवी, उमेद सिंह रावल, दीपा देवी, गोविंद बल्लभ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 20 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें