कठपुड़ियाछीना में डाकघर का सर्वर डाउन होने पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना में सर्वर डाउन रहने से डाकघर का कामकाज प्रभावित रहा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
कठपुड़ियाछीना में बुधवार को बीएसएनएल सेवा चरमराने से डाकघर का सर्वर ठप हो गया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और संचार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।
सर्वर ठप रहने से लोगों के जमा, निकासी, बचत पत्र बनाने जैसे काम अटक गए। सर्वर के ठीक से काम न करने से ग्राहकों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहन रावत, नंदन मिश्रा, जगमोहन मेहता, किशोर मेहता, रमेश बिष्ट, मोहन चंद्र, पुष्पा मिश्रा ने बताया कि वह जरूरी कामकाज छोड़कर डाकघर में काम के लिए आए थे लेकिन लगातार दो दिनों से सर्वर के काम नहीं करने से उन्हें बिना काम के घर लौटना पड़ रहा है।
उधर, बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम अफसर हेमंत जोशी ने बताया कि ऊर्जा विभाग ने बीएसएनएल का बिजली का कनेक्शन काट दिया है, जिस वजह से संचार सेवा ठप है।