फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर का सर्वर डाउन रहने पर लोगों का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना में डाकघर का सर्वर डाउन होने पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना में सर्वर डाउन रहने से डाकघर का कामकाज प्रभावित रहा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना में बुधवार को बीएसएनएल सेवा चरमराने से डाकघर का सर्वर ठप हो गया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और संचार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सर्वर ठप रहने से लोगों के जमा, निकासी, बचत पत्र बनाने जैसे काम अटक गए। सर्वर के ठीक से काम न करने से ग्राहकों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहन रावत, नंदन मिश्रा, जगमोहन मेहता, किशोर मेहता, रमेश बिष्ट, मोहन चंद्र, पुष्पा मिश्रा ने बताया कि वह जरूरी कामकाज छोड़कर डाकघर में काम के लिए आए थे लेकिन लगातार दो दिनों से सर्वर के काम नहीं करने से उन्हें बिना काम के घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम अफसर हेमंत जोशी ने बताया कि ऊर्जा विभाग ने बीएसएनएल का बिजली का कनेक्शन काट दिया है, जिस वजह से संचार सेवा ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें