फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 27 Feb 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करतीं घटबगड़ की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। घटबगड़ की महिलाओं ने काॅलोनी की सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं होने के विरोध में नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

महिलाओं ने सोमवार को सुरक्षा दीवार लगाने की मांग के लिए नारेबाजी की। कहा कि सुरक्षा दीवार ध्वस्त हुए कई महीने का समय बीत गया है लेकिन सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण नहीं किया जा रहा है। सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से लोगों के आंगन भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। काॅलोनी के लोगों को भूस्खलन का डर सता रहा है। कहा कि कई बार मामला उठाने के बाद भी नगरपालिका कोई सुध नहीं ले रही है। महिलाओं ने जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रदर्शन करने वालों में गौरी देवी, मंजू देवी, गीता देवी, आशा देवी, प्रेमा देवी आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें