फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: क्रमिक अनशन पर डटे रहे जल संस्थान कर्मचारी

Wed, 14 Jun 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वेतन की मांग के लिए जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी है। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को अनशन पर चंचल सिंह करायत, योगेंद्र सिंह दफौटी, भगवती प्रसाद और अशोक कुमार बैठे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूरन चंद्र चौबे ने कहा कि जल संस्थान के कर्मचारियों की लगातार अनदेखी हो रही है। दिन-रात लोगों की पेयजल समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा। चार महीने से कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं। कई कर्मचारियों के खातों से ईपीएफ की राशि नहीं काटी जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। संचालन आनंद सिंह मेर ने किया। वहां नवीन चंद्र पांडेय, नंदन प्रसाद, जिया उल हक, कुंदन सिंह परिहार, हरीश चंद्र तेवाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें