बागेश्वर। सेवा भारती के प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रवास कार्यक्रम में बागेश्वर पहुंचकर संगठन के क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी हासिल की। प्रांतीय पदाधिकारियों ने वैभवश्री केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र को सेनेटरी पैड बनाने की मशीन उपलब्ध कराई गई है। सेवा भारती की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता भट्ट के नेतृत्व में प्रशिक्षक आशा फुलारा, सरिता पपोला सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया। वैभवश्री कार्यक्रम के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र पाल रावत, प्रांत संरक्षक सुभाष चंद्र हंस ने वैभवश्री केंद्र और बाल संस्कार केंद्र की जानकारी दी। प्रांतीय मंत्री रेखा गोस्वामी ने बागेश्वर में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। सेवा भारती जिलाध्यक्ष नीमा उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। वहां कार्यक्रम में जिला प्रचारक भरत, विजय वर्मा, अव्वल सिंह तोपाल, रमेश असवाल, इंदू चौधरी, आशा फुलारा, भावना परिहार, सरिता पपोला, प्रियंका पांडेय, दिया, अंजलि मनराल आदि थे। संवाद