फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के विरोध में गरजे बागेश्वर के लोग

विज्ञापन
बागेश्वर में जिला विकास प्राधिकरण का पुतला फूंकते डीडीए हटाओ मोर्चा के सदस्य। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्राधिकरण हटाओ मोर्चा ने मंगलवार को नारेबाजी कर जिला विकास प्राधिकरण का पुतला फूंका।
विज्ञापन

एसबीआई तिराहे पर हुई सभा में अध्यक्ष प्रमोद मेहता ने कहा कि सरकार ने बेघर लोगों को आवासीय सुविधा दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने राज्य सरकार ने काल्पनिक महायोजना बनाकर संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों की जनता पर जिला विकास प्राधिकरण का काला कानून थोपने का आरोप लगाया है। कहा कि लोगों का घर बनाना मुश्किल हो गया है। इसके विरोध में दो लोग आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद सरकार ने इसके मानकों में ढील नहीं दी। प्राधिकरण हटाओ मोर्चा ने सरकार से महा योजना बागेश्वर को निरस्त कर प्राधिकरण के काले कानूनों से निजात दिलाने, सभी बेघरों को आवासीय सुविधा दिलाने की मांग की। वहां रमेश कृषक, पंकज पांडेय, जगदीश पाठक, कवि जोशी, भुवन चौबे, मोनू पंत, अनुज साह गंगोला, पूरन रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें