कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में बीएसएनएल की संचार सेवा से लोग काफी परेशान हो गए हैं। बीएसएनएल की सेवा आए दिन खराब रहती है।
कपकोट के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, केवल जोशी ने कहा कि सप्ताह में एक दिन बीएसएनएल की सेवा में अवश्य व्यवधान आता है। बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित होने के कारण ऑनलाइन कारोबार पर असर पड़ रहा है। व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। दूरस्थ इलाके में रहने वाले लोग सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं कर पाते हैं। इन लोगों ने कहा कि कई बार मामला बीएसएनएल के अधिकारियों के सामने उठा दिया गया है लेकिन कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। कहा कि एक सप्ताह के भीतर बीएसएनएल की सेवा में सुधार नहीं आया तो व्यापारियों और जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। संवाद