फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: नीलेश्वर, सरयू पुल क्षेत्र में तीन घंटे बिजली गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के नीलेश्वर में लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार को आई खराबी से नीलेश्वर क्षेत्र के साथ सरयू पुल और मालरोड से सटे इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे नीलेश्वर में लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। सूचना पर यूपीसीएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद ट्रांसफार्मर में आई खराबी दूर हो सकी। बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व के कारण नीलेश्वर महादेव मंदिर में काफी भीड़ थी। नीलेश्वर मंदिर में शिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया था। मेले के कार्यक्त्रस्मों पर भी इसका असर पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें