सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करते वाछम के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
जूनियर हाईस्कूल बाछम में शिक्षकों की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण स्कूल में अध्ययनरत 65 बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि जूहा वाछम में शिक्षकों के अधिकांश पद रिक्त हैं। एकमात्र शिक्षक के भरोसे चल रहे विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बीते छह माह से शिक्षकों के पद भरे जाने की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिक्षकों के पद रिक्त होने से बच्चों की परीक्षा की तैयारी भी चौपट हो गई है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर भी क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि दस दिन के भीतर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में भवान सिंह, देव सिंह, भगत सिंह, कल्याण सिंह, जोहार सिंह, चामू सिंह, चंद्र सिंह, गोविंद सिंह, मोहन सिंह, दान सिंह आदि शामिल थे।