बागेश्वर में लॉकडाउन में ढील के दौरान बाहर निकले लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। लोग कोरोना को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में छूट के दौरान लोग सामाजिक दूरी बनाने का भी भरसक प्रयास कर रहे हैं। हाथ मिलाने की जगह नमस्कार को तवज्जो दे रहे हैं। सोमवार को पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक लोग बाजारों में निकले। जरूरी सामान की खरीदारी की। हालॉकि राशन और सब्जी की दुकानों में भीड़ नहीं दिखी। इक्का-दुक्का लोग आकर खरीदारी करते रहे। खरीदारी के बाद घरों को निकलते रहे। इस दौरान पुलिस लोगों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील भी करती रही। कस्बाई बाजारों में भी लोग आवश्यक सामान के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। संवाद