रानीखेत में सील जरूरी बाजार का इलाका
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। रानीखेत में एक जमाती के कोरोना पॉज़िटिव मिलने के बाद कुरैशियान मोहल्ला, सुदामापुरी, जमा मस्जिद, खड़ी बाजार इलाके को सील कर दिया गया है। पॉजिटिव जमाती को पुलिस ने देर रात उठवा लिया। उसके साथ काम करने वाले मजदूरों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। तीन अन्य निगेटिव जमातियों का दोबारा परीक्षण कराया जायेगा।
सुबह पॉजिटिव केस मिलने की सूचना के बाद पूरे छेत्र में हड़कंप मचा है। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर जमातियों का सैंपल भेजने में चार दिन क्यों लगे।