कपकोट के मल्ली बाजार में लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर जिला मुख्यालय के तहसील रोड, माल रोड, कांडा रोड और कपकोट रोड में सोमवार दिनभर कई बार जाम लगा। कपकोट के मल्ली बाजार में दिन में लंबा जाम लगने के कारण वाहन फंसे रहे। वाहन चालकों को जाम से निकलने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों ने शासन-प्रशासन से आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने की मांग की है। संवाद