फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 15 काश्तकारों को बांटा जमीन का मुआवजा

Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2015 में बनी दफौट-महरूड़ी का मुआवजा विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयासों से अब काश्तकारों को मिला है। सड़क में महरूड़ी, लमजिंगड़ा और चनौला के काश्तकारों की भूमि कटी थी। बीते मंगलवार को कपकोट के पीएमजीएसवाई डिवीजन ने 15 काश्तकारों महरूड़ी निवासी काश्तकार हरीश चंद्र, बहादुर सिंह, दीवान सिंह, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, किशन सिंह, उदय सिंह, जयशंकर, लमजिगंडा निवासी काश्तकार सुंदर सिंह, मदन सिंह, महेश सिंह, किशन सिंह, हीरा सिंह और चनौला के काश्तकार दीवान सिंह, हयात सिंह को आठ लाख दस हजार रुपये मुआवजा वितरित किया गया। काश्तकारों ने मुआवजा मिलने पर विधायक का आभार जताया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि योगेश हरड़िया, पीएमजीएसवाई के एई अनिल तडागी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें