फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी में दर्जनों लोगों ने सफाई अभियान चलाया

Sun, 09 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
भागीरथी नदी की सफाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पवित्र भागीरथी अभियान जारी है। भागीरथी नाले की सफाई के लिए रविवार को दर्जनों लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान से जुड़े स्वयं सेवियों ने कहा है कि जब तक भागीरथी नाला अपने मूल स्वरूप में नहीं आ जाता अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन


सरयू, गोमती के साथ त्रिवेणी संगम बनाने वाली भागीरथी को विलुप्त सरस्वती की संज्ञा दी गई है। हाल के वर्षों में लोगों ने धार्मिक मान्यता के बावजूद नाले को कूड़ाघर बना दिया था। नगर के जागरूक लोगों ने इस नाले की सफाई के लिए अभियान चलाया है।

जिला प्रशासन और नगरपालिका के सहयोग से चलाया जा रहा यह अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है। हर रविवार को हो रही सफाई के बाद अब काफी कूड़ा करकट साफ हो चुका है। कुछ स्थानों पर साफ पानी नजर आने लगा है। रविवार को भी बढ़ी संख्या में लोग सफाई के लिए भागीरथी नाले में उतरे।
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने भी कूड़ा करकट एकत्र किया। पवित्र भागीरथी अभियान से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह है। अभियान के सदस्यों का कहना है कि भागीरथी के मूल स्वरूप में लौटने तक यह अभियान जारी रखा जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें