फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनने से स्वयं को ठगा महसूस कर रहे चार गांवों के लोग

Sat, 27 May 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
खराब रोड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कपकोट के दूरस्थ पपोली गांव के लिए स्वीकृति के बाद भी सड़क नहीं बनी है। सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी से लोग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


पपोली निवासी प्रवीण सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि पपोली, जारती नायली, रीमा, किरौली के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य पिछले तीन सालों से बेड़ामझेड़ा में रुका हुआ है। सड़क नहीं बनने से उन्हें पांच से छह किमी की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। जरूरी सामान का ढुलान खच्चरों से या फिर स्वयं ग्रामीणों को करना पड़ता है। बीमार लोगों को डोली या पीठ पर सड़क तक पहुंचाया जाता है। कई बार विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई सुध नहीं ली जाती है। इससे इन गांवों की हजारों की आबादी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। सड़क निर्माण में हो रही देरी से क्षेत्र की जनता में नाराजगी भी है।

यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में निर्माणदायी संस्था को सड़क निर्माण के लिए निर्देशित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें