अल्मोड़ा। चंद्रयान-3 के लांचिंग से लेकर चांद पर सफल लैंडिंग में इसरो के वैज्ञानिकों की टीम में जिले के रमड़ा दौलाघट निवासी तन्मय तिवारी भी शामिल हैं। बेटी की उपलब्धि से उनके गांव में खुशी की लहर है। उनके पिता सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि तन्मय ने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक किया है। वह 2017 से इसरो में सेवा दे रही हैं। उनकी उपलब्धि पर ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गोपाल खोलिया, कलिश तिवारी, राजू सिनारी, राहुल खोलिया आदि ने खुशी जताई है। संवाद