द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पुरानी पेंशन बहाली मंच ने रविवार को सदस्य बनाओ, सदस्य जगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन जल्द बहाल करने की मांग की। इस दौरान घर-घर जाकर राजकीय शिक्षकों और कर्मचारियों से संपर्क किया गया। मंच के अध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि आठ सितंबर तक राजकीय कर्मचारियों के घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 28 से 30 अगस्त तक महिला कर्मचारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए राखी भेजो कार्यक्रम मनाएगी। वहां नंदाबल्लभ मैनाली, मोहन जोशी, गिरीश मठपाल, प्रकाश जोशी, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद