अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग लाट, बैशानी तोक के आसपास के गांवों में तेंदुए का आतंक है। ग्रामीण ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा कि पिछले कुछ महीनों से लाट, बैशानी तोक में आए दिन तेंदुए दिखाई दे रहा है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल है। कई बार तो तेंदुए दिन के समय तक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से खतरे वाले स्थानों पर पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन सिंह लटवाल, शंकर सिंह लटवाल शामिल हैं। संवाद