फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बैजनाथ तिराहे पर बने शौचालय में एक साल से जड़ा ताला

Tue, 19 Nov 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ तिराहे पर एक साल पूर्व निर्मित शौचालय का उपयोग अब तक नहीं हो सका है। शौचालय में ताला लगने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैजनाथ वार्ड के लोगों ने शौचालय का ताला शीघ्र नहीं खोलने पर आरडब्लूडी के ईई कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक साल पूर्व बैजनाथ तिराहे पर आरडब्लूडी ने शौचालय का निर्माण किया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद निर्माण एजेंसी ने शौचालय में ताला लगा दिया। बैजनाथ वार्ड के लोगों और होटल कारोबारियों ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि शौचालय का लाभ न तो क्षेत्र की जनता को मिल रहा है ओर न ही पर्यटकों को। होटल कारोबारियों ने आरडब्लूडी से शौचालय को शीघ्र नगर पंचायत को हस्तांतरित करने की मांग की है। बैजनाथ निवासी भगवत गिरी गोस्वामी, बेरोजगार संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने अतिक्रमण करने वाले सरकारी विभागों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें