बागेश्वर। 25 सूत्री मांगों के लिए ठेकेदार संघ का आंदोलन जारी रहा। ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय के पास सरकार और आंदोलन को तोड़ने की कोशिश करने वालों का पुतला जलाया। लघु सिंचाई कार्यालय में आमंत्रित निविदाओं का बहिष्कार किया। ठेकेदारों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी। ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट ने बताया कि ठेकेदार संघ की मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है। प्रदेश भर में ठेकेदार जायज मांगों के लिए आंदोलन पर हैं। कहा कि ठेकेदार एकजुट होकर अपनी समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर कुंदन खड़ाई, नंदन खेतवाल, मोहन सिंह रावत, जगदीश पाठक, भुवन भैसोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद