फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हैंडओवर होने से पहले ही टपकने लगी राइंका कपकोट के भवन की छत

Tue, 29 Jul 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
राइंका कपकोट का नवनिर्मित भवन। संवाद
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन के हैंडओवर होने से पहले ही गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। बारिश होने पर भवन की छत से पानी टपक रहा है। दीवारों पर भी सीलन हो रही है। लंबे समय से भवन के बनने का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को जल्द सुविधा मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

कपकोट इंटर काॅलेज की वर्तमान छात्र संख्या 400 है। स्कूल में 3.2 करोड़ रुपये से नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2016 में भवन का प्रस्ताव तैयार किया। 2021 में शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई थी। 2023 में निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद मई में निर्माण कार्य शुरू हो गया। छह महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा लेकिन अब तक भवन हैंडओवर नहीं हो सका है। भवन में एक साल पहले छत डाली थी, वह टपकने लगी है। इससे पूर्व भी छत में दिक्कत होने पर कार्यदायी संस्था ने ट्रीटमेंट करवाया था। इसके बावजूद समस्या बनी हुई है। कार्यदायी संस्था की मानें तो इस साल सर्दियों में भवन को हैंडओवर किया जाएगा।

भवन में सीलन की परेशानी के बाद कार्यदायी संस्था ने ट्रीटमेंट किया है। भवन को हस्तांतरण से पूर्व भलीभांति चेक किया जाएगा। सभी दिक्कतों को दूर करने के बाद ही हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें