फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क किनारे फेंका जा रहा नगर का कूड़ा

Wed, 02 Jul 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के पास ट्रंचिंग ग्राउंड होने के बाद भी कूड़ा सड़क किनारे फेंका जा रहा है। शामा बैंड पर लगे कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। आसपास रहने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शामा बैंड के पास नगर पंचायत का ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया है। रोजाना नगर का कूड़ा वाहनों की मदद से यहां लाया जाता है। हालांकि सारा कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड पर निस्तारित करने की बजाय कुछ सड़क किनारे ही जमा कर दिया जाता है।
सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों, यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रही है। ईओ गीता चंद्रा ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में पृथक्करण मशीन लगी है। कूड़ा पृथक्करण के दौरान कुछ सड़क किनारे जमा रहा होगा। जल्द इसे हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें