फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यातायात सुचारु करने के निर्देश

Thu, 03 Jul 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन को लेकर विभागाें की कार्यशैली की गंभीरता जांचने के लिए डीएम आशीष भटगांई सुबह सात बजे कपकोट पहुंचे। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को आपातकालीन आपदा परिचालन केंद्र तलब कर उनकी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता जांची। भूस्खलन से बाधित भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क का निरीक्षण कर जल्द यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम भटगांई ने केंद्र में रिस्पांस टाइम, स्टाफ की उपस्थिति और संचालन प्रणाली की तत्परता को परखा। सभी विभागों को मशीनरी, जनशक्ति और संसाधनों को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने के निर्देश दिए। सड़क के निरीक्षण के दौरान लोनिवि के ईई को जल्द सड़क से मलबे की सफाई करवाने के लिए कहा। उन्होंने केदारेश्वर मैदान में बने एनडीआरएफ के कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षक कपिल अहलावत ने बताया कि एनडीआरएफ टीम किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
लाइफ सेफ्टी किट, रेस्क्यू टूल्स, संचार साधन और मेडिकल सहायता की पर्याप्त व्यवस्था की है। नियमित मॉक ड्रिल की जा रही है। डीएम ने सभी विभागों को मानसून काल को देखते हुए अतिरिक्त सजगता बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अनिल सिंह रावत, ईई अंबरीश रावत, अमित पटेल, तहसीलदार जितेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें