फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आपदा से सड़कें क्षतिग्रस्त, डोली बनी मरीजों का सहारा

Sat, 28 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में बघर मोटरमार्ग बा​धित होने से मरीज को डोली में लाते मरीज। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल शुरू ही हुआ है लेकिन लोगों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। अधिकतर सड़कें भूस्खलन की चपेट में हैं। वाहनों की आवाजाही बाधित होने से लोगाें को कई किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। बीमार और गर्भवतियों को अस्पताल लाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भारी बारिश के बाद सरन-बघर मार्ग बंद होने से दोबाड़ निवासी श्वास के मरीज नरेंद्र सिंह देव को डोली की मदद से छह किमी दूर तक लाना पड़ा। बघर और दोबाड़ के ग्रामीण उन्हें सिलासेरा से छह किमी दूर गोदियाधार तक डोली पर बैठाकर लाए।
ग्रामीण गोविंद बघरी ने बताया कि सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है। नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र दानू, नरेंद्र सिंह आदि की मदद से मरीज को लाया गया। बताया कि नरेंद्र को दमे की दिक्कत है। उन्हें इलाज कराने के लिए हल्द्वानी जाना था। रात को हुई भारी बारिश के बाद सड़क बंद हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीण उमराव सिंह ने बताया कि मानसून की शुरूआत में ही दिक्कतें होनी शुरू हो गई हैं। योगेश दानू ने बताया कि लंबे समय से बघर की सड़क खस्ताहाल है। हल्की बारिश में ही सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। रात को हुई बारिश से हालात अधिक खराब हो गए हैं। ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय आने के लिए कई किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें