फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धराशायी हुए बिजली के पोल, टूटे तार

Sat, 28 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार की रात को हु़ई भारी बारिश से कपकोट विकासखंड में बिजली लाइनों को काफी नुकसान हुआ है। कहीं बिजली के पोल गिर गए हैं तो कहीं तार टूटने से परेशानी है। करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। यूपीसीएल की टीम लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू करवाने में जुटी है।
विज्ञापन

कपकोट में रातभर हुई तेज बारिश के दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन होने से बिजली के खंभे भी चपेट में आ गए। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि फरसाली फीडर की आपूर्ति फरसाली से झोपड़ा तक बाधित हुई। कपकोट फीडर के सौंग, मुनार, सूपी, झूनी, खलझूनी, तरसाल, पतियासार समेत सरयू घाटी के कई गांवों की बिजली गुल है।
भंडारीगांव से पोथिंग वाली लाइन से भी आपूर्ति ठप है। दुगनाकुरी के बनलेख वाली लाइन में खराबी आने से 35 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित थी। कई गांवों में सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन

महतगाड़ से दोया तक सनगाड़ क्षेत्र की बिजली गुल है। उन्होंने बताया कि पोल गिरने और तार टूटने से काफी नुकसान हुआ है। शुरुआती अनुमान के अनुसार पांच लाख रुपये से अधिक की हानि हुई है। हालांकि अभी आकलन चल रहा है। नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें