फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सिंचाई के लिए पानी नहीं, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Jun 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ के मन्यूड़ा में सिंचाई के लिएपानी की मांग को लेकर प्रदर्शनकरती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के मन्यूड़ा गांव में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर महिला किसानों में नाराजगी है। आक्रोशित महिलाओं ने लघु डाल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को मन्यूड़ा के पंचायत घर परिसर में महिला किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि लघुडाल विभाग ने सिंचाई के लिए पाइप लाइन बिछाई है लेकिन उनमें दस-पंद्रह वाल्व खराब हो गए हैं। खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सिंचाई नहीं होने से नर्सरी सूखने लगी है। रोपाई का इंतजार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर सरोज गोस्वामी, उमा नेगी, दीपा नयाल, कमला देवी, हेमा पांडे, भगवती गोस्वामी, शोभा देवी, पुष्पा गोस्वामी, मुन्नी नयाल, जानकी गोस्वामी, जानकी नेगी, भावना नयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें