फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क निर्माण नहीं होने से फूटा लखनी के ग्रामीणों का गुस्सा

Thu, 29 May 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के लखनी गांव से बंगला और ऐराड़ी को जोड़ने के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य कई साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीण पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर जल्द सड़क का निर्माण शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2017 में सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी थी। तब से ग्रामीण वाहन सुविधा का लाभ उठाने की आस लगाए हैं। सड़क में पड़ने वाली वन भूमि की क्षतिपूर्ति के लिए दोगुनी जमीन का प्रस्ताव भी एसडीएम पूर्व में प्रस्तुत कर चुके हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने से उन्हें चार किमी पैदल चलना पड़ता है। बीमार और गर्भवतियों को डोली से सड़क तक लाना पड़ता है। बच्चे भी पैदल चलकर स्कूल तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर भुवन चंद्र मिश्रा, नवीन चंद्र मिश्रा, संजय पांडेय, गिरीश मिश्रा, बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें