फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हेली सेवा पर पड़ा धुंध का असर, पौन घंटा देरी से पहुंचा हेलीकॉप्टर

Wed, 09 Apr 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वातावरण में छाई धुंध का असर हेली सेवा पर भी देखने को मिला। हल्द्वानी से मेलाडुंगरी पहुंचने वाला हेलीकॉप्टर करीब पौन घंटा देरी से पहुंचा। हालांकि बाद की सभी सेवाएं तय समय पर चलीं।
विज्ञापन

जिले के घाटी वाले इलाकों में दो दिन से काफी धुंध छाई है। तहसील क्षेत्र में धुंध होने के कारण सुबह के समय विजिविलिटी कम हो रही है। हेली सेवा भी इससे प्रभावित हुई। सुबह साढ़े नौ बजे तक पहली सेवा हल्द्वानी से मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंच जाती है। बुधवार को करीब सवा दस बजे हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर पहुंचा। दिन चढ़ने के साथ-साथ मौसम में भी धुंध कम हुई। इसके चलते देहरादून से आने वाला हेलीकॉप्टर तय समय पर पहुंच गया था। सेवा प्रदान करने वाली कंपनी हैरिटेज एविएशन के प्रबंधक अभिलाष पटवाल ने बताया कि धुंध के कारण हल्का असर हो रहा है। हालांकि सेवा जारी रखने में परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि देहरादून की अपेक्षा हल्द्वानी वाली सेवा में यात्री अधिक हैं। हल्द्वानी और मेलाडुंगरी के बीच रोजाना 10 से 12 जबकि देहरादून रूट पर सात से आठ यात्री सफर कर रहे हैं। पर्यटन सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें