फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Apr 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील के जेठाई गांव के तल्ला तिपोला तोक तक मोटरमार्ग बनाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि तल्ला तिपोला के लिए 19 अप्रैल 2021 को शासन से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई थी। इसके बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। बताया कि सड़क तक आने के लिए लोगों को पैदल चलना पड़ता है। बीमार और गर्भवतियों को डोली की मदद से लाना पड़ता है। ग्रामीण रोजमर्रा का सामान भी सिर या कंधे पर ढोकर गांव तक ले जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वे अनशन करेंगे। इस मौके पर दयाल सिंह, आनंद सिंह, प्रकाश सिंह, सुनीता देवी, शांति देवी, कला देवी, मानुली देवी, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें