बागेश्वर। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी दूर करने के लिए जिले से ही आवेदन मांगे गए थे। इसके बावजूद डिपो में आवेदक नहीं पहुंच रहे हैं। चालक-परिचालकों की कमी के कारण 12 बसें लंबे समय से डिपो में खड़ी हैं।
पिछले साल डिपो को 10 नई बसें मिलने के बाद नए रूट खुलने की उम्मीद थी लेकिन स्टाफ की कमी के कारण आस धरी रह गई। विभाग ने मैदानी क्षेत्र से चालक भेजने का भी प्रयास किया लेकिन वे भी यहां नहीं आ सके। आखिरकार प्रति किमी मानदेय के हिसाब से चालकों की नियुक्ति करने का विचार किया गया।
एजेंसी के माध्यम से विज्ञप्ति भी प्रकाशित की गई है। चालकों की सुविधा के लिए जिलेवार नियुक्ति का भी मौका दिया जा रहा है। इसके बावजूद आवेदन नहीं हो रहे हैं। इधर, डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि अब तक केवल एक चालक जानकारी लेने पहुंचा है। संवाद