फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर डिपो से पांच रूटों पर शुरू होंगी बस सेवाएं

Wed, 13 Nov 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो को नई बसों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। फिलहाल दो बसें डिपो को मिल चुकी हैं। जल्द आठ नई बसों के आने की उम्मीद है। नई बसें मिलने के बाद डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए नए रूट शुरू करने की योजना बना ली है। नए साल में जिले के यात्रियों को पांच नए रूटों का तोहफा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले से दिल्ली-धरमघर, दिल्ली-अठपैसिया, दिल्ली-मुनस्यारी और बरेली-बागेश्वर सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले में अन्य डिपो से संचालित दिल्ली-भराड़ी, दिल्ली-धरमघर वाया कांडा और देहरादून-बागेश्वर बसें भी संचालित की जा रही हैं। फिलहाल डिपो में 15 पुरानी और दो नई बसें हैं। आठ नई बसों के मिलने के बाद बसों की संख्या 25 हो जाएगी। ऐसे में डिपो के पास नए रूट पर बस चलाने का विकल्प है। इसे देखते हुए डिपो ने नए रूटों पर बसों के संचालन की योजना बना ली है। रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून और दिल्ली रूट पर शाम को बस संचालित करने की योजना है।
रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि नई बसों के आने के बाद बागेश्वर-टनकपुर, बागेश्वर-हरिद्वार, बागेश्वर-दिल्ली, बागेश्वर-देहरादून और बागेश्वर-हल्द्वानी रूट पर बसों का संचालन करने की योजना है। फिलहाल नई बसें आनी हैं। बस और स्टाफ की उपलब्धता होते ही नई रूट पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें