फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डामरीकरण के लिए मिली 1.92 करोड़ की स्वीकृति

Thu, 18 Jul 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रूनीखेत-अमतौड़ा-मजबे मोटर मार्ग के दिन जल्द बहुरने की उम्मीद है। शासन ने सड़क के किमी चार से छह तक डामरीकरण के लिए 1.92 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

विधायक पार्वती दास ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासी सड़क में डामरीकरण कराने की मांग कर रहे थे। लोनिवि की ओर से डामरीकरण के लिए 192.30 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसे शासन स्तर से परीक्षण के बाद औचित्यपूर्ण पाया गया और स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही डामरीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी और क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। विधायक ने डामरीकरण के लिए बजट की मंजूरी मिलने पर लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें