कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में बीएसएनएल संचार सेवा बहाल हो गई है। ओएफसी कटने से पूरे क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा बाधित हो गई थी। शनिवार की सुबह हरसीला के समीप ओएफसी कटने से कपकोट नगर समेत क्षेत्र के कई गांवों की बीएसएनएल संचार सेवा ठप हो गई थी। बीएसएनएल ठप होने से कार्यालयों के काम पर असर पड़ा और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। इधर, बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि लाइन की मरम्मत कर संचार सेवा बहाल कर दी गई है। संवाद