फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट के 12 गांवों में दिन भर गुल रही बिजली

Sun, 04 Aug 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। हरसीला फीडर से जुड़े गांवों में वोल्टेज से जुड़ी समस्या आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खराबी को दूर करने के लिए विभाग ने पूरी लाइन की जांच की। इसके चलते पूरे दिन क्षेत्र के 12 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से हरसीला, उतरौड़ा, असों, चलकाना, गैरखेत, सन, जगथाना, पुड़कूनी, नान कन्यालीकोट, गोलना आदि गांवो में वोल्टेज की समस्या आ रही थी। ग्रामीणों ने विभाग को परेशानी बताई। रविवार को यूपीसीएल के कर्मचारियों ने हरसीला फीडर के गांवों से जुड़ी बिजली लाइन की जांच की और लाइन में आ रही खराबी को दूर किया। यूपीसीएल के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि लाइन में रिवर्स वोल्टेज की समस्या आ रही थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीम ने पूरे दिन लाइन की जांच की। एक-एक गांव की लाइन को चेक कर ठीक किया गया। अधिकांश गांव की लाइट ठीक कर दी गई है। बाकी सोमवार को दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें