बागेश्वर। लोनिवि के प्रांतीय खंड ने भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास पर गड्ढों के भरान का काम शुरू कर दिया है।
अमर उजाला ने बीते सोमवार के अंक में भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास बना तलैया शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद लोनिवि के प्रांतीय खंड ने मंगलवार से गड्ढों को पाटने का काम शुरू कर दिया है। सड़क बेहद खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। बारिश का पानी जमा होने पर सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। सड़क भाजपा जिला कार्यालय, बानरी क्षेत्र में बेहद खराब स्थिति में है।
लोनिवि ने गड्ढों का भरान शुरू कर दिया है लेकिन मिट्टी से पाटे जा रहे गड्ढे कब तक पटे रहेंगे। बारिश होने पर गड्ढों में कीचड़ हो जाएगा। मिट्टी बह जाएगी, सड़क की फिर वही दशा हो जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों को डामर से भरा जाना चाहिए। संवाद