फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर डिपो से नहीं चलीं दो बसें

Sun, 28 Jan 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर डिपो से रविवार को दो बस सेवाओं का संचालन नहीं हुआ। डिपो की 15 में से आठ बस अब भी खराब हैं। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बागेश्वर से मुनस्यारी, बागेश्वर से धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

बसों का संचालन न होने से यात्री परेशान रहे। हालांकि रविवार को बागेश्वर-बरेली, मुनस्यारी-दिल्ली, अठपैंसिया-दिल्ली, मुनस्यारी-दिल्ली, घरमघर-दिल्ली बस सेवा का संचालन हुआ। डिपो की नौ बस काठगोदाम में खराब पड़ी थीं। रविवार को इनमें से तीन बस ठीक हो गई हैं। छह खराब काठगोदाम और दो खराब बस बागेश्वर डिपो में खड़ी हैं। इधर, रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है बसों के खराब होने से बस सेवाओं के संचालन में व्यवधान आ रहा है। बस सेवाओं में व्यवधान आने की बात उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। नई बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें