फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट के 12 गांवों की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Tue, 13 Aug 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के मल्ला दानपुर क्षेत्र में दो दिन से बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस दौरान कर्मी क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली बिजली लाइन में पेड़ गिरने से तार टूट गए, जिसके बाद से क्षेत्र के 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीण अपने मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे है। जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों का आबादी में आने का भय बना है। बिजली गुल होने से कर्मी, खाती, बदियाकोट, बघर, तोली, किलपारा, ढोक्टीगांव, तीख, डौला, फुलवाड़ी, सोराग गांव के लोग परेशान हैं।
इधर, एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि बिजली के तारों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेज दिया गया है। जल्द इन क्षेत्रों की बिजली बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें