फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बदलता मौसम बढ़ा रहा वायरल बुखार के मरीज

Tue, 06 Aug 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल आने वाला हर तीसरा मरीज बुखार, जुकाम की जांच कराने पहुंच रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 573 रही जिनमें 150 से अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी और जुकाम के थे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक सभी कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लग चुकी थी। मरीजों को चिकित्सक से जांच कराने के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर एक बजे तक अस्पताल मरीजों से भरा रहा। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। मरीज तेज बुखार, कमरदर्द, बदन दर्द, सर्दी जुकाम, नाक और गले में खराश, सिर दर्द, कमजोरी की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
कारण- बारिश के मौसम में बहुत सारे वायरस वायरल बुखार का कारण बन सकते हैं। इसमें राइनोवायरस, इबोला वायरस, चिकनगुनिया हैं। मौसम का स्थिर न होना भी इसका कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण
बुखार, कमजोरी, थकान, शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और खांसी, बहती नाक
बचाव
शरीर को पर्याप्त आराम दें
संतुलित आहार लें
साबुन से नियमित हाथ धोएं
बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचें
पानी उबालकर पीएं
किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर डॉक्टर की सलाह लें
मास्क लगाकर ही सार्वजनिक स्थानों पर जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें