फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल में सिर्फ गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड

Mon, 19 May 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में सोमवार को उमड़ी रोगियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी में जाने के बाद से यहां सिर्फ गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल के खुलने के बाद सुबह से ही अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ रही। रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी में जाने के बाद तीन दिन से अल्ट्रासाउंड बंद चल रहे थे। लोगों की दिक्कत को देखते हुुए अस्पताल प्रबंधन ने सीएचसी बैजनाथ से सोनोलॉजिस्ट की व्यवस्था की थी। उन्होंने यहां आईं सिर्फ गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड किए। अन्य लोगों को लौटना पड़ा। दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों ने शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है।
664 पहुंची ओपीडी
बागेश्वर। एक दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल के खुलने के बाद लोग बड़ी संख्या में उपचार कराने अस्पताल पहुंचे। ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। लोगों को उपचार कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अधिकतर रोगी बुखार और जुकाम के पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

सीएचसी बैजनाथ से सोनोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए जा रहे हैं। अस्पताल में आए रोगियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. एएम शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें