फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दिल्ली-धरमघर सेवा का जिला मुख्यालय से हो रहा संचालन

Fri, 21 Mar 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के रोडवेज डिपो से संचालित दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन सुचारू नहीं हो पाया है। बस का संचालन जिला मुख्यालय तक ही होने से धरमघर रूट के यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्तमान में रोडवेज डिपो से चार सेवाओं का संचालन होता है। बरेली-बागेश्वर जिला मुख्यालय से संचालित होती है। तीन सेवाएं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली के लिए प्रस्तावित हैं। इनमें से दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों से न होकर जिला मुख्यालय से किया जा रहा है। अक्तूबर के बाद बस जिला मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ी। सेवा का संचालन निर्धारित रूट से नहीं होने पर पुंगरघाटी और दुग नाकुरी क्षेत्र के लोगों को क्षेत्र से संचालित एकमात्र बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग टैक्सी वाहनों में महंगा किराया देकर जिला मुख्यालय की दूरी तय करने के लिए मजबूर हैं। दिल्ली रूट से आने वाले यात्रियों को भी जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों का सफर अन्य वाहनों से तय करना पड़ता है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि चालक-परिचालकों की कमी के कारण सेवा का संचालन सुचारू नहीं हो पा रहा है। इसके बारे में मुख्यालय में सूचना दी गई है। चालक-परिचालक मिलने के बाद सेवा का संचालन सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें