फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर नगर की सड़कों पर दिनभर लगा रहा जाम

Mon, 20 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के समाप्त होते ही नगर क्षेत्र की सड़कों पर जाम लगने लगा है। सड़काें के वन वे न होने के कारण दो वाहनों के आवाजाही करने से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय की सड़कों पर जाम लगता रहा। सप्ताह का पहला दिन होने और मेले की दुकानें न हटने के कारण भारी संख्या में लोगों की आवाजाही नगर क्षेत्र में बनी रही। ग्रामीण अंचलों से मेलार्थी अभी भी खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। नुमाइशखेत गली, मैदान, सरयू बगड़, भोटिया पड़ाव में अभी भी दुकानें लगी हुई हैं। कठायतबाड़ा सड़क को जिला अस्पताल से जोड़ने वाले सरयू पुल से आवाजाही खुल गई है।
जिला अस्पताल सड़क के दोनों किनारों पर लगी दुकानों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जिले में निकाय चुनाव की रैलियां भी वाहनों की आवाजाही को प्रभावित कर रही हैं। तहसील रोड, भराड़ी टैक्सी स्टैंड, कपकोट सड़क, कांडा रोड, माल रोड, एसबीआई तिराहे पर जाम लगता रहा। यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक चंदन भंडारी ने बताया कि अस्पताल के पास सड़कों के किनारे दुकानें लगी हैं। सरयू पुल से वाहनों की दोनों तरफ आवाजाही होने से सड़कों पर जाम लग रहा है। यातायात पुलिस जाम हटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें