फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गंदे पानी से आंखों में हो रहा संक्रमण

Sat, 13 Jul 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून में बारिश के कारण वातावरण में कई प्रकार के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इनसे संक्रामक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


इन दिनों जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में मरीज आम समस्या के साथ आंखों में संक्रमण की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। रोजाना तीन-चार मरीज नेत्र विभाग में आंखों में खुजली, पानी आने, चिपचिपापन और लालिमा की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बारिश का पानी आंखों में जाने से और घरों में गंदे पानी के आने से आंखों में संक्रमण की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल के आप्थैल्मोलाॅजिस्ट डॉ. प्रदीप रावत ने बताया कि मानसून में वातावरण में बढ़ी नमी और दूषित पानी के संपर्क में आने के कारण आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। बैक्टीरिया और संक्रमण के कारण आंखों में चिपचिपापन, लालिमा, खुजली और सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन


बचाव के तरीके
हाथों की स्वच्छता पर ध्यान दें
आंखों को बार-बार छूने से बचें
अपना तौलिया साझा न करें
संक्रमण होने पर बिना चिकित्सक के परामर्श के आईड्राप का इस्तेमाल न करें
वार्ड में आ रहे पानी को रोकने के लिए मरम्मत शुरू
बागेश्वर। जिला अस्पताल के सात वार्ड में हो रहे जल रिसाव के कारण चार वार्ड में ताला लगा हुआ है। कार्यदायी संस्था ईएचआई ने वार्ड में आ रहे पानी को रोकने के लिए मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। एचडीयू (उच्च निर्भरता इकाई) और बुजुर्ग वार्ड की गैलरी में जल रिसाव के कारण गैलरी में जल भराव की समस्या थी। गैलरी से होते हुए मरीजों को शौचालय जाना पड़ता है। गैलरी और शौचालय के तल में समानता न होने के कारण गैलरी में जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है। शनिवार को कार्यदायी संस्था ईएचआई ने फर्श का तल बराबर कर एचडीयू वार्ड की दीवार पर स्लोप बना दिया है जिससे पानी वार्ड के भीतर न जाए और गैलरी में जल भराव न हो सके। संस्था ने 11 जुलाई को पुरानी छत की दरारों को पाटने का कार्य किया था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें