गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपेड से संचालित होने वाली हल्द्वानी-बागेश्वर और देहरादून-बागेश्वर हेली सेवा का बारिश के चलते संचालन नहीं पाया। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई।
बुधवार देर रात से ही जिले में बारिश होने से हेली सेवा का संचालन नहीं हुआ। इससे कई लोगों को टिकट कैंसिल कर सड़क मार्ग से सफर करना पड़ा। हेली सेवा के न पहुंचने से लोगों को हल्द्वानी और देहरादून का सफर सड़क से करना पड़ा। हेरिटेज एविएशन की निशा ने बताया कि खराब मौसम के चलते सेवा का संचालन नहीं हो पाया।