गरुड़ (बागेश्वर)। जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है। गरुड़ क्षेत्र में संचालित अभियान में आठ की क्षमता वाले वाहन में 11 यात्रियों को ले जाना वाला टैक्सी वाहन सीज किया। 15 साल पुरानी बाइक को बगैर लाइसेंस के चलाने पर बाइक को भी सीज किया।
बृहस्पतिवार को एआरटीओ अमित कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने गरुड़ के कई क्षेत्रों में चैकिंग अभियान संचालित किया। चेकिंग के दौरान टैक्सी वाहन (यूके 11 टीए 2181) को चैक किया। वाहन में 11 लोग सवार थे जबकि वाहन की क्षमता आठ यात्रियों को बैठाने की थी। क्षमता से अधिक सवारियों को वाहन में ले जाने पर वाहन को सीज कर चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। बाइक (यूके 06 एन 4703) को चैक किया। वाहन 15 साल पुराना पाया जिसकी फिटनेस खत्म हो चुकी थी। चैकिंग के दौरान बाइक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया। एआरटीओ अमित कुमार ने चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर बाइक सीज कर दी। एआरटीओ कुमार ने बताया कि जिले में लगातार चैकिंग अभियान जारी रहेगा।