फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चारधाम ड्यूटी से नहीं लौटे फिजिशियन नए सीएमएस ने भी नहीं संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के अधिकांश चिकित्सक छुट्टी पर हैं। फिजिशियन के चारधाम यात्रा से नहीं लौटने के चलते अधिक दिक्कतें हो रही हैं। नवनियुक्त प्रभारी सीएमएस ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में 372 मरीज पहुंचे। अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर लगी हुई थी। एकमात्र फिजिशियन के होने से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बैजनाथ सीएचसी से सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. विदित पांडेय और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना पांडेय के अवकाश पर होने से मरीजों को लौटना पड़ा।
एकमात्र सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय और फिजिशियन डॉ. प्रीती यादव ने सबसे अधिक मरीजों की जांच की। जिला अस्पताल में लंबे समय से प्रभारी सीएमएस की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. एसपी त्रिपाठी अवकाश पर हैं। नवनियुक्त सीएमएस ने अब तक जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग चिकित्सकों को दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें