गरुड़ (बागेश्वर)। आगामी मानसूनकाल की तैयारियाें के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तहसील प्रशासन ने अपनी तैयारियों के बारे में बताया। शनिवार को तहसील सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में एसडीएम प्रियंका रानी ने आपदा प्रबंधन सचिव को आपदा से निपटने के लिए तहसील स्तर पर की गई तैयारियों के बारे में बताया। तहसील स्तर के कर्मचारियों की बैठक करते हुए एसडीएम रानी ने सभी क्षेत्रों के राजस्व उपनिरीक्षकों से अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने और सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर आपदा प्रभावितों को हरसंभव राहत देने के निर्देश दिए। कार्यशाला में तहसीलदार निशा रानी आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद